Header Ad

मछला कुंड में धूमधाम से मनाया गया नूतन वर्ष का कार्यक्रम

हरिद्वार 1जनवरी 2026 को मछला कुंड स्थित टीले पर श्री गंगादास उदासीन महाराज के आश्रम में अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तों के लिए सत्संग का आयोजन किया गया नववर्ष पर बोलते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष श्री गंगादास उदासीन महाराज ने कहा कि नया साल का मतलब सिर्फ़ कैलेंडर बदलने से नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन को एक नई दिशा देने का अवसर है। यह नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का समय है। इस शुभ अवसर पर बोलते हुए श्री अमित चौहान ने बताया कि हम सब मिलकर इस नए साल को अपने और समाज के लिए बदलाव का साल बनाएँ सभी चमक-दमक के बीच, नए साल का दिन कुछ गंभीर सोच-विचार का भी समय है।इस अवसर पर महाराज श्री, अमित चौहान, विनोद नेगी, विमला नेगी और भारी संख्या मे भक्त उपस्थित रहे सभी ने नव वर्ष के अवसर पर छोले भटूरे चटनी और रायते का भरपूर आनंद लिया l

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button