Header Ad

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ HRDA की कार्रवाई लगातार जारी… सचिव मनीष कुमार सिंह

हरिद्वार। टांडा गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण द्वारा उक्त अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किया गया है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।

मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button